बिहार में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनैतिक बिसात बिछने लगी है और हर तरफ चुनाव को लेकर सरगर्मी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। राजनैतिक पार्टियां हों या आम जनता..सभी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आते दिख रहे हैं।
इन सबके बीच बिहार के होने वाले आगामी सीएम चेहरे की लोकप्रियता को लेकर राजनीति के गलियारों में ही नहीं बल्कि आम जनता के बीच भी चर्चा और अटकलें लग रही हैं..
बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे की लोकप्रियता को लेकर हुए सी वोटर के एक सर्वे में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव फिलहाल सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं..
इंडिया टुडे सी वोटर के कराए इस सर्वे की मानें तो फरवरी 2025 में 40.6 फीसदी बिहार के लोगों ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का सबसे लोकप्रिय चेहरा माना है, वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार की लोकप्रियता का ग्राफ अभी भी बरकरार है।
सी वोटर ने अपने सर्वे में मई माह में बिहार का सबसे पसंदीदा CM चेहरा किसे बताया ?
तेजस्वी यादव- 36.9%
नीतीश कुमार-18.4%
प्रशांत किशोर-16.4%
चिराग पासवान-10.6
सम्राट चौधरी-6.6%
फिलहाल इस तरह के सर्वे और जमीनी हकीकत में कई बार अन्तर भी निकल आता है। जनता का मन समय समय और राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते बनता बिगड़ता रहता है और कई बार राजनैतिक समीकरणों को दरकिनार कर जनता अप्रत्याशित फैसला भी सुना देती है।