प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के मारे जाने के बावजूद उसका खौफ़ और गैंग का नेटवर्क अभी भी ज़िंदा है। करेली थाना क्षेत्र में अतीक के करीबियों ने कारोबारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।
व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पीड़ित अब्दुल फहद ने आरोप लगाया कि आरिफ कचौड़ी और ओवैस उर्फ गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और 10 लाख की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि “साहब माया” और “असद कालिया” का नाम लेकर उसे जान से मार देंगे।
करेली पुलिस ने शिकायत पर साहब माया, असद कालिया, आरिफ कचौड़ी और ओवैस गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इनमें से असद कालिया (कासगंज) और साहब माया (नैनी जेल) में पहले से बंद हैं, जिन्हें माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के साथ गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया था। जबकि आरिफ कचौड़ी और ओवैस गोलू फरार बताए जा रहे हैं।
डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने पुष्टि करते हुए कहा कि गैंग के जेल में बंद शूटर भी बाहर के गुर्गों से संपर्क में हैं और रंगदारी वसूलने की साज़िश कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Read this News also: न्यायपालिका और बार संबंधों को और मज़बूत करेगी यह भेंट।













