The Media Voice

राजा भैया के लड़के सम्भालेंगे कुंडा की विरासत

उत्तर प्रदेश की सियासत में अपना अलग रसूख और रुतबा रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके दोनों पुत्र शिवराज प्रताप सिंह और ब्रजराज प्रताप सिंह सक्रिय भूमिका में आ चुके हैं..

जनसत्ता दाल लोकतांत्रिक पार्टी के महासचिव डॉक्टर के.एन. ओझा की मौजूदगी में शिवराज प्रताप सिंह और ब्रह्राज प्रताप सिंह ने पार्टी की सदस्या ग्रहण कर आधिकारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया।

राजा भैया के दोनों बेटों के राजनीति में प्रवेश राजा भैया की की सियासी विरासत को गए बढ़ाने में एक बड़ा और प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।

राजनैतिक रूप से देखा जाए तो राजा भैया का बेटों को राजनीति के मैदान में उतार कर अब राजनीति को प्रतापगढ़ ही बल्कि प्रदेश स्तर तक ले जाने संदेश साफ नजर आ रहा है।

पारंपरिक शैली में राजनीति करने वाले राजा भैया के दोनों बेटे भी उन्हीं की तरह प्रतापगढ़ और आस पास के इलाकों में जनसंपर्क कर जमीनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

जनसंपर्क से शुरू हुई तैयारी बीते कुछ समय से क्षेत्रीय जनसभाओं, शादी विवाह के कार्यक्रमों, मंदिरों में दर्शन के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के रूप में दिखाई रही है। राजनैतिक गणितज्ञ ये मान रहे हैं कि ये गतिविधियां उन्हें जनता के बीच स्थापित करने का आरंभिक प्रयास है। स्थानीय समर्थक भी दोनों युवाओं का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं।