The Media Voice

‘उसने प्यार में दिया धोखा तो मार डाला’!

‘उसने प्यार में धोखा दिया तो मार डाला‘ दरअसल ये बयान दिया है झांसी में पिछले दिनों हुई झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी मुकेश झा ने।

आपको बताते चलें कि अनिता चौधरी झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर मानी जाती थीं। पिछले रविवार- सोमवार की रात नवाबाद थाना क्षेत्र के सुकुवां–ढुकवां कॉलोनी के पास एक महिला की मौत की सूचना के बाद उनकी पहचान चर्चित ऑटो ड्राइवर अनिता चौधरी के रूप में हुई। शुरुआत में मामला सड़क हादसे जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनीता की कनपटी में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। गोली लगने के बाद वह गिर पड़ी थी और गोली गले में फंस गई थी।

महिला के पति की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, मुकेश ने अपने बेटे शिवम झा और बहनोई मनोज झा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। शिवम और मनोज को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

मुख्य आरोपी मुकेश झा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस से बचने के लिए उसने बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर अपनी कार छोड़ दी थी, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।

एक खबर ये भी: एक तसले ने ले ली उन सबकी जान!

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मुकेश झा पिछले करीब 6–7 वर्षों से अनीता के संपर्क में था और हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर धोखे से नाराज होकर एनिवर्सरी की रात हत्या को अंजाम दिया।

The Media Voice