The Media Voice

ओवैसी का भरे मंच से वार, नासिर शाह की जान गई, पुलिस बनी हिजड़ा, सरकार है जिम्मेदार!

बिहार/गया जी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के वैशाली जिले के महुआ में आयोजित एक जनसभा में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में पुलिस हिरासत में हुई नासिर शाह की मौत के लिए सीधे तौर पर वैशाली पुलिस और बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

भाषण के दौरान ओवैसी ने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को भी निशाने पर लिया और पूछा कि क्या एक निर्दोष व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती ?

ओवैसी ने कहा कि ‘जिस पुलिस ने नासिर शाह को हिरासत में लिया, वह बहादुर नहीं, बल्कि कायर थी।’ उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें हिजड़ा कहकर कठोर शब्दों में आलोचना की। ओवैसी ने आगे कहा कि अगर मरने वाला नासिर शाह नहीं, किसी दूसरे समुदाय का व्यक्ति होता, तो सरकार अब तक थाने के चौकीदार से लेकर थानाध्यक्ष तक को निलंबित कर चुकी होती।

क्या था मामला जिस पर भड़के एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ?

यह पूरा मामला वैशाली जिले में हुए 40 रुपये की आइसक्रीम के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा, जिसके बाद स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Also Read this: सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि तेजस्वी ने अगर माफी नहीं मांगी तो होगी कानूनी कार्यवाही ?

घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें नासिर शाह भी शामिल था। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ चुका है।

ओवैसी के बयानों से एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यवाही को लेकर बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने जहां सरकार पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं, वहीं सत्ताधारी दल इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की बात कह रहे हैं।

ReportingThe Media Voice Team