Condom बनाने वाली कम्पनी Cupid Limited के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 5% की बढ़त दर्ज की गई। खास बात यह है कि महज दो कारोबारी दिनों में ही कंपनी के शेयर करीब 19% तक चढ़ चुके हैं। बीएसई में गुरुवार को कम्पनी के शेयर 94.40 रुपये के स्तर पर खुले। कारोबार के दौरान शेयर 95.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को कंपनी का शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर चुका है।
Cupid Limited (Condom Company) के 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर..
कंपनी ने 9 मार्च 2026 को अपने शेयरों को एक्स-बोनस किया था। इस दौरान निवेशकों को 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए गए। इससे पहले वर्ष 2024 में भी कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। इसी साल कंपनी ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट भी किया था, जिसमें शेयर को 10 हिस्सों में बांटा गया। इस स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई।
ये भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी का काला सच जान उड़ जाएंगे आपके होश..
वहीं, वर्ष 2018 में कंपनी ने 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया था। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार यह पहली बार था जब कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे।
6 महीने में पैसा हुआ दो गुना..
पिछले छह महीनों में शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस अवधि में शेयर की कीमत करीब 127 प्रतिशत बढ़ चुकी है, यानी निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो गया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 604 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक करीब 3566 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.55 प्रतिशत है, जबकि 54.45 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक निवेशकों के पास है।
नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।












