प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे और महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में 28 सदस्यीय कार्यकारिणी ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश व वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ लाइब्रेरी हाल के पास समूह फोटो भी खिंचवाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राजकुमार त्रिपाठी, दिनेश वरुण, संयुक्त सचिव (प्रशासन) बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
शशि कुमार द्विवेदी उग्र, संयुक्त सचिव (प्रेस) रामेश्वर दत्त पांडेय, संयुक्त सचिव (महिला) बिंदु कुमारी राव, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र सहित अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता,
अखंड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, आदित्य धर द्विवेदी और अमित सिंह सेंगर मौजूद रहे।
क्लिक करें: 26 वीं पीएसी बटालियन के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने महिला रिक्रूट्स से जो कहा, वो आपको भी पढ़ना चाहिए।













