The Media Voice

डीसीपी सेंट्रल की मुहिम रंग लाई, चोरी और गुम मोबाइल लौटे मालिकों के पास

कानपुर: डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित सर्विलांस टीम ने खोए और चोरी हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए।

कमिश्नरेट पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों से मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

मोबाइल वापसी के दौरान पीड़ितों ने खुशी जाहिर करते हुए डीसीपी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। बरामद मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

इस अभियान में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार, लव कुश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, नवीन कुमार और राहुल अग्रहरि की अहम भूमिका रही।

कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देशन और सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

एक खबर ये भी: आपराधिक मानसिकता के फर्जी पत्रकार कानपुर कमिश्नरेट की गिरफ्त में