कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान डीसीपी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के साथ ही वीआईपी के आने जाने के रास्तों, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और आमजन की सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

डीसीपी ने सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए उपस्थित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुचारू व सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के साथ अपर पुलिस उपायुक्त यातायात और सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।













