The Media Voice

भ्रष्टाचार, फर्जी मुकदमे और मुठभेड़, सपा प्रमुख ने साधा सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा पार्टी राजनीतिक दल की तरह नहीं बल्कि एक गिरोह की तरह काम कर रही है।

सपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि कानपुर में हत्या, ब्लैकमेलिंग, फर्जी मुठभेड़, जमीन के सौदे और पैसों के लेन-देन जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं और अगर इनकी सही तरीके से जांच हो जाए, तो पूरी सरकार बेनकाब हो जाएगी।

यहां तक कि आईपीएस अधिकारी भी इसमें शामिल हैं और मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय में समझौते हो रहे हैं। यह एक नया चलन है, राज्य चलाने का एक नया तरीका है।

सपा प्रमुख ने कहा कि अगर इन सभी मामलों में कार्रवाई की जाए, तो सरकार का पूरा चेहरा बेनकाब हो जाएगा। अगर सिर्फ़ कानपुर के मामलों की भी सही तरीके से जांच हो जाए, तो यह सरकार की पूरी पोल खोल देगा।

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक गिरोह है, और यह उसी तरह से काम कर रही है।

अखिलेश ने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे के मामले का ज़िक्र किया, जिन पर व्यापारियों के खिलाफ बलात्कार के फ़र्ज़ी मामले दर्ज करके पैसे ऐंठने का रैकेट चलाने का आरोप है।

सपा सुप्रीमो ने भाजपा सरकार पर राज्य को “संविधान और कानून के बजाय दबाव में” चलाने का आरोप लगाया और कौशाम्बी, गाजीपुर के हालिया मामलों का उदाहरण दिया।

इससे पहले अखिलेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने विद्यार्थी जीवन की शैक्षणिक संस्था ‘मिलिट्री स्कूल’ के स्थापना के शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए अधिक से अधिक मिलिट्री स्कूल खोले जाने की मांग की।

खास खबर- सूबे की चुनावी व्यवस्था में हो सकते हैं बड़े बदलाव ?