The Media Voice

उन लड़कों ने सोचा भी नहीं था की गर्मी के लिए जलाया कोयला उन्हें मौत दे जाएगा!

कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट न. 2 में गुरुवार सुबह एक रिफाइनरी फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूर अपने कमरे में मृत पाए गए। बताया जा रहा है ठंड से बचने के लिए उन लोगों ने कमरे में कोयला जलाया था जो उनकी मौत की वजह बन गया।

मृतकों की पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और अंसारी (28) के रूप में हुई है। सभी मूल0 रूप से देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे और यहां वेल्डिंग का काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार सभी दोस्त बुधवार देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। आसपास रहने वाले साथियों ने सुबह कई बार दरवाजा खटखटाया, मगर कोई हलचल नहीं हुई। शक गहराया तो ठेकेदार को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर धुआं भरा था और चारों के शव पड़े मिले। फैक्ट्री के गार्ड अजय के अनुसार रात में चारों ने चिकन, रोटी और चावल बनाकर खाया था। कमरे में कोई वेंटिलेशन नहीं था। ठंड से बचने के लिए जलाया गया कोयला रात भर सुलगता रहा और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलती रही। चारों लड़के कागज के गत्तों और पतली चादरों पर सोए थे। तीन लड़कों ने कंबल ओढ़ रखे थे जबकि एक बिना कंबल के ही लेटा था।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कमरे में किसी प्रकार का वेंटिलेशन नहीं था, इसलिए गैस बाहर नहीं निकल सकी। फोरेंसिक टीम ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Report – The Media Voice

Also Read This- दिल्ली में हुए बम धमाकों की तपिश क्यों पहुंची लखनऊ ?