The Media Voice

गाजीपुर प्रेस क्लब में दो वर्षों के लिए पुराने पदाधिकारियों को मिला नया दायित्व!

गाज़ीपुर: जिला पंचायत हाल में आयोजित वार्षिक आम सभा में गाजीपुर प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठन किया गया। संस्था के संरक्षकों ने पूर्व कार्यकारिणी को ही अगले दो वर्षों के लिए पुनः दायित्व सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने मंजूरी दी।

नई कार्यकारिणी में आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा को संरक्षक, शिवकुमार कुशवाहा को अध्यक्ष, कृपा कृष्ण (के.के.) को महासचिव, संजय सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, विनीत दुबे को सचिव और मनीष सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा करुणेंद्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार और अंजनी तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बने रहेंगे।

बैठक में महासचिव ने बीते दो वर्षों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में आयोजित कार्यक्रमों पर लगभग चार लाख रुपये खर्च हुए साथ ही गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों के बीमा हेतु एक लाख रुपये की किस्त जमा की गई और कोष में पर्याप्त राशि संरक्षित है।

सभा में पत्रकारों की मदद के लिए वेलफेयर कोष बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार रुपये का योगदान दिया।

करुणेंद्र राय, प्रदीप शर्मा, अशोक कुशवाहा और नरेंद्र कुशवाहा ने भी सहयोग राशि दी। साथ ही पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर कार्यशाला आयोजन की मांग उठी, जिस पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने जल्द आयोजन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। संचालन कृपा कृष्ण (केके) ने किया।

Reported by- Atul Aakrosh

विशेष कॉलम: एक पत्रकार जो मर कर बन गया पत्रकारिता जगत का ध्रुव तारा!