The Media Voice

जब संवेदना ने वर्दी ओढ़ी, जमीन पर बैठकर सुनी एसपी ने दिव्यांग महिला की फरियाद!

कानपुर देहात। अक्सर देखा गया है कि लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी या अविश्वास की भावना बनी रहती है, लेकिन पुलिस ही एकमात्र ऐसी व्यवस्था है जिस पर वो भरोसा करते हैं कि उनकी मदद होगी और जब वही पुलिस संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देती है तो जनता के मन में भरोसा और भी गहरा हो जाता है। कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एसपी आफिस की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं हैं की आखिर जिले की कप्तान जमीन पर क्यों बैठ गयीं..?

सोमवार को कानपुर देहात में जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय अपनी सादगी और संवेदनशीलता से लोगों का दिल जीत गईं।

Kanpur Dehat जिले की कप्तान ने जमीन पर बैठ जब सुनी फरियाद..

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इन तस्वीरों में कानपुर देहात की एसपी, ऑफिस में जमीन पर बैठकर एक दिव्यांग महिला की शिकायत सुनती हुई दिखाई दे रही हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया और पुलिस के मानवीय रूप की चर्चा होने लगी।

दरअसल, जनसुनवाई के दौरान एसपी को सूचना मिली कि एक दिव्यांग महिला अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंची है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी ने औपचारिकता या पद की दूरी को दरकिनार करते हुए खुद महिला के पास जाकर उसकी बात सुनी। इस दौरान वे जमीन पर बैठकर बड़े धैर्य और ध्यान से महिला की शिकायत सुनती रहीं।

इसी बीच एसपी का ध्यान महिला के साथ आई छोटी बच्ची पर गया तो एसपी ने बच्ची को पास बुलाकर उसे मिठाई खिलाई, जिससे बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ गई।शिकायत सुनने के बाद एसपी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से महिला के साथ-साथ वहां मौजूद हर शख्स के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और गहरा हो गया।

Also Read Thisअचानक कानपुर कमिश्नर क्यों निकल पड़े सड़क पर ?

ReportingThe Media Voice