कानपुर नगर। सामाजिक संस्था रियल सोशल हीरो फाउंडेशन और गुरुकुलम स्कूल के बीच ‘खुशियों वाला मैच’ खेला गया। Khushiyon Wala Match में टॉस जीत कर गुरुकुलम की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए रियल सोशल हीरो की टीम के सामने 194 रन का लंबा टारगेट रखा।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रियल सोशल हीरो फाउंडेशन की टीम ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेला, लेकिन गुरुकुलम की सधी हुई गेंदबाज़ी और तेज़ फील्डिंग के सामने रन बनाना कठिन साबित हुआ। अंततः गुरुकुलम की टीम ने मैच अपने नाम किया।
गुरुकुलम की टीम द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रन बनाकर रियल सोशल हीरो की टीम ने खुशी के साथ हार स्वीकार कर ली क्यों कि ये मैच किसी की हार जीत से कहीं आगे क्रिकेट के मैदान पर रनों से ज्यादा खुशियों (Khushiyon Wala Match) की बरसात कर रहा था।
गुरुकुलम की टीम की ओर से 40 गेंदों पर सर्वाधिक 117 रन बनाकर उद्देश्य सचान ने बेस्ट बैटमैन तो वहीं समीर ने सर्वाधिक विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर की ट्राफी अपने नाम की। रियल सोशल हीरो फाउंडेशन की ओर से कप्तानी की जिम्मेदारी रामेंद्र अवस्थी ने संभाली। खिलाड़ियों में अजय प्रताप सिंह, अतुल आक्रोश, आलोक सूर्यकांत, दीपचन्द्र, नितिन, वरुण, सुधांशु, दुर्गेश, शैलेंद्र दुबे सहित आमिर ने मैदान पर मोर्चा संभाला।
मैच के दौरान संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, आयुष सहित तमाम छात्र-छात्राओं और लोगों ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया। रियल सोशल हीरो फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल तिवारी आक्रोश ने बताया कि ‘खुशियों वाला मैच’ का उद्देश्य किसी टीम की हार जीत से आगे जाकर खेल के जरिये साकारात्मक सोच औऱ सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना है।
खास खबर: वहां पर कोई कैमरा नहीं था लेकिन फिर फिर भी वो उस महिला के लिए खड़े रहे।













