The Media Voice

कानपुर कमिश्नरेट का संदेश: हर बेटी सुरक्षित, हर महिला सशक्त

कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया।

इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने स्कूली छात्राओं सहित महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें—

• 1090 : वूमेन पावर लाइन

• 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

• 1098 : बाल संरक्षण हेल्पलाइन

• 112 : आपातकालीन सेवा

• 181 : महिला हेल्पलाइन

इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं महिलाओं को UPCOP ऐप से जुड़ी नागरिक सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है और शिकायत दर्ज की जा सकती है।

टीमों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य सरकार की विभिन्न महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कानपुर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी समस्या का निस्तारण त्वरित रूप से किया जाएगा।

डीजीपी उत्तर प्रदेश आखिर क्यों और किस पर हुए नाराज ?