The Media Voice

बिहार की मोकामा सीट पर चुनाव नहीं, ‘अनंत लीला’ चल रही है।

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को हुआ था और दूसरे चरण की वोटिंग जारी है जिसमें मतदाता बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आने हैं। बिहार विधानसभा की सबसे चर्चित और विवादित सीट मानी जाने वाली विधानसभा मोकामा (Mokama Assembly) पहले चरण में शामिल थी।

इस सीट पर वोटिंग से पहले ही माहौल बिगड़ गया था। तारतर इलाके में हुई हिंसा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने चुनावी फिज़ा को और उथल-पुथल कर दिया।

नतीजों से पहले ही हो रही है जश्न की तैयारी:
मोकामा सीट (Mokama Assembly) से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार चुनाव का माहौल काफी गरमा गया था। विपक्ष का मानना है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी से ये सीट इस बार जदयू के खाते से निकल कर महागठबंधन के खाते में जाएगी लेकिन अनंत सिंह के समर्थकों के बीच इन सब बातिन का मानों कोई असर ही नहीं है। 14 नवंबर को वोटों की गिनती से पहले ही अनंत सिंह के समर्थक मानो नतीजे जान चुके हों।

Also Read This: चम्पारण का अंसारी क्यों बन गया रामचन्द्र ?

मोकामा से लेकर पटना तक टेंट लगवाए जा रहे हैं, खाने-पीने का इंतज़ाम चल रहा है और जश्न की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थक केशव ने एक मीडिया एजेंसी से कहा “हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमें यक़ीन है कि अनंत सिंह 30 से 35 हज़ार वोटों से जीतेंगे। इतना बड़ा आयोजन एक दिन में नहीं हो सकता, इसलिए पहले से तैयारी कर रहे हैं। नतीजे के दिन 25 से 30 हज़ार लोग जुटेंगे।”

ReportThe Media Voice