The Media Voice

250 फाइट्स बिना विवाद, सुनील की सफलता की मिसाल

कानपुर: हरियाणा में आयोजित हुई 18वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में तकनीकी पर्यवेक्षक और विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील चतुर्वेदी (Sunil Chaturvedi) ने अपनी निर्णायक क्षमता और मंच संचालन से सभी को प्रभावित किया।

ग्रेपलिंग (Grappling) की इस प्रतियोगिता में करीब 250 से अधिक बच्चों के मुकाबले उनकी देखरेख में बिना किसी चोट और विवाद के संपन्न हुए।

सामान्यतः इस तरह की प्रतियोगिताओं में चोट या तकनीकी आपत्ति की स्थिति बन जाती है, लेकिन सुनील चतुर्वेदी की समझदारी और सटीक मार्गदर्शन के कारण प्रतियोगिता पूरी तरह से सुचारू ढंग से सम्पन्न हुई। उनकी निष्पक्षता और परिपक्व निर्णायक क्षमता का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्यशैली और निष्पक्षता के लिए हुआ सम्मान:

ग्रेपलिंग कोच के रूप में सुनील चतुर्वेदी की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए हरियाणा पुलिस विभाग के आईजी ओपी नरवाल ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा ग्रेपलिंग संघ के सचिव जितेंद्र पांचाल, वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव तोमर और बलविंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कानपुर निवासी ग्रेपलिंग कोच Sunil Chaturvedi का यह सम्मान न केवल उनकी तकनीकी दक्षता का प्रमाण है बल्कि ग्रेपलिंग खेल में उनकी बढ़ती पहचान को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

खास खबर: आखिर क्यों प्रयागराज में फिर से गूंजा माफिया अतीक अहमद का खौफ ?