New Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ SSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के आंदोलन को कवर करने पहुंचे दी लल्लनटॉप (TheLallantop)
के रिपोर्टर रजत पांडे और कैमरापर्सन राशिद अली काजमी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दी लल्लनटॉप ने अपने ऑफिशियल अकाउंट में इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली पुलिस ने कवरेज रोकने के साथ-साथ दोनों पत्रकारों से माइक, कैमरा और मोबाइल फोन तक छीन लिया।

बताया जा रहा है की दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेने के बाद प्रदर्शनकारियों से भरी बस में बैठाकर थाना ले जाया जा रहा था।
इसी बीच दी लल्लनटॉप ने जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों से घटना के बारे में बात की तो आनन-फानन में बस को रुकवा कर दोनों पत्रकारों को छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती और स्टेनोग्राफर परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग लेकर देश भर के
अभ्यर्थी और शिक्षक 24 अगस्त को “दिल्ली चलो” आह्वान के तहत नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्र हुए थे।
एक खबर ये भी: व्हाट्सएप पर एक क्लिक से गायब हो सकती है आपके अकाउंट से आपकी कमाई!













