मां वैष्णों देवी यात्रा लगातार इक्कीसवें दिन भी स्थगित रही। खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सांझी छत क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। हालांकि अधिकांश मार्गों को साफ कर दिया गया है, लेकिन फिसलन अब भी बनी हुई है।
जिसके चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ा रह सकता है। ऐसी स्थिति में संभावना जताई जा रही है कि मां वैष्णों देवी यात्रा 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र से फिर से शुरू की जा सकती है।
श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और इस मामले में किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि जब तक रास्ते पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक यात्रा को अनुमति नहीं दी जा सकती।
लगातार तीन सप्ताह से यात्रा बंद रहने के कारण दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु निराश लौट रहे हैं, हालांकि वे उम्मीद लगाए हैं कि नवरात्र से पहले या उसके दौरान यात्रा फिर से शुरू हो सकती है।
एक खबर ये भी: व्हाट्सअप पर आए लिंक पर जरा सोच समझकर क्लिक करियेगा, कहीं ऐसा न हो कि एक क्लिक पर गायब हो जाये आपके अकाउंट से सारा पैसा ?













