The Media Voice

सप्लीमेंट्स पर नहीं, नेचुरल तरीकों पर रखें भरोसा, पाएं विटामिन D का खजाना

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक अहम पोषक तत्व है विटामिन D और यह न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि इम्युनिटी, मूड, नींद और आपके शरीर के कई ज़रूरी कार्यों को भी प्रभावित करता है।

आजकल ज्यादातर लोग विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं और फिर सप्लीमेंट्स पर निर्भर हो जाते हैं। आपको पता है या नहीं पर जबकि अच्छी बात ये है कि हमारा शरीर खुद भी विटामिन D बना सकता है। बस आपको कुछ प्राकृतिक आदतें अपनानी होंगी।

1. सुबह की धूप लें

सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच की धूप में मौजूद UVB किरणें शरीर को विटामिन डी बनाने में मदद करती हैं। हफ्ते में कुछ दिन सिर्फ 15-20 मिनट हाथ, पैर या पीठ पर धूप जरूर लगने दें।

2. तिल के तेल से बॉडी ऑयलिंग

धूप लेने से पहले शरीर पर हल्के हाथों से तिल का तेल लगाएं। यह त्वचा को पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और धूप को बेहतर ढंग से सोखने में मदद करता है।

3. खानपान में बदलाव

विटामिन डी के अवशोषण के लिए कुछ खास चीजें बेहद कारगर हैं। धूप में सुखाए मशरूम, काले तिल और देसी घी का सेवन करें। काले तिल में मौजूद मैग्नीशियम Vitamin D को अवशोषित करने में मदद करता है, जबकि घी शरीर तक फैट-सॉल्युबल विटामिन्स पहुंचाने का काम करता है।

विटामिन D ब्लॉकर्स से बचिए :

धूप लेने के तुरंत बाद साबुन से न नहाएं, क्योंकि शरीर को विटामिन D बनाने के लिए समय चाहिए। इसके अलावा ज्यादा कैफीन और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

5. हर्ब्स का सहारा लें

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी Vitamin D के इस्तेमाल में मदद करती हैं। अश्वगंधा तनाव कम करती है, वहीं तेज पत्ता शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिए हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें। द मीडिया वॉइस इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

काम की बात: ये छोटा सा स्वादिष्ट फल है विटामिन सी का भरपूर खजाना!