The Media Voice

ठगी, धोखा और बेबसी..सीएम आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास!

लखनऊ: सूबे की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास उस वक्त सनसनी मच गयी जब एक महिला ने मुख्यमंत्री आवास के पास खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को काबू में कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की महिला ने थैले से शीशी निकाली और तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया।

वो माचिस से खुद को आग लगा पाती उससे पहले ही वहां मौजूद आत्मदाहरोधी दस्ते के पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला का नाम रोली देवी है, जो हरदोई जिले के पिहानी कस्बे की रहने वाली है।

रोली देवी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हरदोई निवासी विक्की मिश्रा ने लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा देकर उनसे पूरे 50 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पीड़िता ने बताया कि मकान न दिला पाने पर विक्की से अपने रुपये वापस मांगे तो विक्की ने 24 लाख रुपये तो वापस  कर दिए लेकिन बाकी 26 लाख मांगने पर विक्की जान से मारने की धमकी देने लगा।

जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

एक खबर ये भी: भाजपा विधायक के भाई ने की सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज!

पीड़िता रोली के पति संदीप ने मीडिया को बताया कि विक्की ने हमें लखनऊ में मकान दिलाने की बात कही गई थी, जिसके बाद से हम लोग लखनऊ में ही किराए पर रह रहे हैं।

हमारे पास अब किराए के लिए भी रुपए नहीं हैं।हरदोई पुलिस में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Reported by Atul Aakrosh