Skip to main content

The Media Voice

सीएम योगी पर अशोभनीय टिप्पणी: विधायक के भाई पर तीन थानों में केस दर्ज

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई और ईंट-भट्ठा मालिक भोलेंद्र पाल सिंह पर साइबर थाना सहित पिपराइच और रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रशासन की टीम ने पिपराइच क्षेत्र के रउतापार स्थित भोलेंद्र पाल के ईंट-भट्ठे पर छापा भी मारा। जांच में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस भी जारी किया गया।

क्या था पूरा मामला ?

मीडिया सेल में तैनात सिपाही रामबोध ने तहरीर दी कि फेसबुक पर स्क्रॉलिंग के दौरान उन्हें सीएम योगी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट दिखी।

जांच में पाया गया कि पोस्ट भोलेंद्र पाल सिंह की आईडी से की गई थी। बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक वायरल हो चुकी थी।

भाजपा समर्थकों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

इसी तरह पिपराइच में गंगेश और रामगढ़ताल थाने में सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पिछले 25 वर्षों से अलग रह रहे हैं विधायक और भाई:

पोस्ट वायरल होने और विवाद बढ़ने पर विधायक महेंद्र पाल सिंह ने मामले से स्वयं को अलग बताया। उन्होंने कहा कि उनके भाई का परिवार पिछले 25 वर्षों से अलग रहता है और उन्हें नहीं पता कि उसने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया गया।

सीएम ने किस चाचा भतीजे को लेकर कहा कि वो मिलकर युवाओं की नौकरियां बांट लेते थे ?