Skip to main content

The Media Voice

भाजयुमो अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर में भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह

कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर आगमन पर प्रताप होटल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जनसेवक दिवाकर पंडित के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिवाकर पंडित ने किया भाजयुमो अध्यक्ष का स्वागत

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। स्वागत के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर दिवाकर पंडित ने डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More News