The Media Voice

अवध स्मृति संस्थान और जीटीबी हॉस्पिटल की सराहनीय पहल!

कानपुर: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अवध स्मृति संस्थान एवं जीटीबी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर्स डे केयर सेंटर, तुलसी उपवन, मोतीझील, कानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क जांच करते हुए स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया।

शिविर का आयोजन प्रवीण कुमार शुक्ल और डॉ. दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवध स्मृति संस्थान उ.प्र. एवं गुरु तेगबहादुर अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर, आश्रय पेंशनर समाज तथा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल आदि सहयोगी संस्थाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या

में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य की जांच ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बोन मैरो डेंसिटी, ऑडियोमेट्री, ईसीजी सहित अन्य जांचें करवाईं व सामान्य परामर्श और डाक्टरों द्वारा दिए गए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम में यूरोलॉजी के डॉ. अनिल जैन, डॉ. वी.के. मिश्रा, आर्थोपेडिक्स के डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. के.के. तिवारी, डॉ. यू.सी. अग्रवाल और फिजिशियन, डॉ. वी.के. कपूर, डॉ. नंदिनी रस्तोगी,

Medical Health Check up Camp

डॉ. अंबिका प्रसाद, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. सौरभ लूथरा, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अवध दुबे, डॉ. गौरव दुबे,

कार्डियोलॉजी के डॉ. नीरज वरियानी, डॉ. कुनाल सहाय तथा सर्जन डॉ. यू.सी. सिन्हा, डॉ. बी.के. गुप्ता आदि डाक्टरों ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श दिया।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन पर दिया धन्यवाद:

इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजक मंडल द्वारा आश्वासन दिया गया कि जनहित के लिए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन इन संस्थाओं द्वारा लगातार किया जाएगा।

कार्यकम में प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार शुक्ल, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, जितेंद्र शंकर अवस्थी, डॉ. आर.सी. बाजपेई, शरद शुक्ल, पवन शुक्ल, तरुण मेहरोत्रा,

अनुपम मेहरोत्रा, शरद गुप्ता, दिनेश भावनानी, आशुतोष ओमर, अर्जित गुप्ता, सौरभ पाल, गौरव गुप्ता, अमित अग्रवाल, संतोष चौधरी, नरेंद्र यादव, तरुण दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।

Reported By:  Sarvottam Tiwari