Skip to main content

The Media Voice

हरमिलाप मिशन स्कूल में मानवता का उत्सव-40 यूनिट रक्त संग्रह

कानपुर: रक्त दान जीवनदान के महत्व को मानते हुए सामाजिक संस्था पं.सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और आम जनता को इस कार्य के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मानना है कि रक्तदान किसी के जीवन को बचाने वाला सबसे बड़ा दान है।

हर मिलाप मिशन स्कूल रतन लाल नगर में आयोजित किये गए संस्था के 40वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

कार्यक्रम को रक्तमित्र स्व. राजेन्द्र यादव की स्मृति में समर्पित किया गया। शिविर का शुभारंभ उनके पिता सुंदर लाल यादव ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर उनके दोनों पुत्रों ने भी रक्तदान किया और रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में सुंदर लाल यादव ने युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

Blood Donation Camp

शिविर का संचालन उर्सला ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. आशीष ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जय मिश्रा ने भी इस अवसर पर 90वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ जूस, नाश्ता और फल वितरित किए गए। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से राजीव भाटिया, शिवम् यादव, शुभम यादव, ज्योति गौरी, गौरव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खास खबर: कांग्रेसी सड़कों पर क्यों निकल पड़े मच्छरदानी लेकर ?