कानपुर – सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5.0 के तहत 20 सितंबर 2025 को प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और सतत निगरानी के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं और बालिकाओं के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीएम के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, थाना बिल्हौर में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारियों को महिला सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर सख्त दिशा-निर्देश दिए:
– महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सुदृढ़ बनाना और उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना।
–एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाना और नियमित गश्त कराना।
• स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतना।
•महिलाओं और बालिकाओं को साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु जागरूक करना।
– मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रम आयोजित करना।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और थाना प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास करने और हर मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने पर बल दिया।
Reporting- The Media Voice













