The Media Voice

डिजिटल पत्रकारिता के स्थापित नाम सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा!

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लल्लनटॉप (the lallantop) जैसे ब्रांड को खड़ा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने लल्लनटॉप के साथ साथ इंडिया टुडे ग्रुप में संपादक की ज़िम्मेदारी भी छोड़ दी है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सौरभ द्विवेदी ने खुद भी सोशल मीडिया के एक्स (X) पर the lallantop से अपने इस्तीफ़े की जानकारी साझा की है, जहां उन्होंने अपने सफर, टीम और दर्शकों का आभार जताया।

मीडिया गलियारों में चर्चा है कि सौरभ द्विवेदी अब अपना स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म शुरू कर सकते हैं।

The Media Voice.