Skip to main content

The Media Voice

प्रयागराज में माघ मेला तैयारियों का रिव्यू, एडीजी पीएसी ने ली हाईलेवल बैठक!

प्रयागराज। माघ मेला एवं बाढ़ राहत व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार (IPS) चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज पहुंचे। उनके आगमन पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र एवं सेनानायक राजेश श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

एडीजी पीएसी ने संगम क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात पीएसी बल की ड्यूटी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों, नावों की उपलब्धता व उनकी कार्यशील स्थिति की बारीकी से समीक्षा करने के साथ ही राहत, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों की भी पड़ताल की।

एडीजी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद आईसीसीसी संगम सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयुक्त प्रयागराज मंडल सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगिंदर कुमार, कानपुर अनुभाग पीएसी उप-महानिरीक्षक अतुल शर्मा (आईपीएस), माघ मेला पीएसी नोडल अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) सहित माघ मेला क्षेत्र में तैनात सभी क्षेत्राधिकारी, यातायात एवं जल पुलिस के अधिकारी तथा पीएसी की विभिन्न वाहिनियों के दलनायक मौजूद रहे।

बैठक में माघ मेला, बाढ़ राहत, पीएसी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए।

The Media Voice