The Media Voice

हरमिलाप मिशन स्कूल में लगा रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रह

कानपुर। पं. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित 41वें स्वैच्छिक (41th Blood Donation Camp) शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर हरमिलाप मिशन स्कूल, रतनलाल नगर में आयोजित हुआ, जहां लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। संस्था पिछले कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है और आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती आ रही है। संस्था का मानना है कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

हरमिलाप मिशन स्कूल के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्याम सुंदर भाटिया की स्मृति को समर्पित रक्तदान शिविर में रक्तदान की शुरुआत उनके भतीजे राजीव भाटिया ने अपनी पत्नी कविता भाटिया और भाभी ऋचा भाटिया के साथ रक्तदान कर की। विद्यालय के चेयरमैन प्रेम अरोरा और अमरजीत भाटिया ने रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अमरजीत भाटिया ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में उर्सला ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई। टीम का नेतृत्व डॉ. समद ने किया और एकत्रित रक्त उर्सला ब्लड बैंक को सौंपा गया। कार्यक्रम संयोजक जय मिश्रा ने 41th Blood Donation Camp में 91वीं बार रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र के साथ जूस, नाश्ता और फल भी वितरित किए गए।

शिविर में राहुल भाटिया, विजय मिश्रा, ऋषभ बाजपेई, ओम शंकर, सुनील भाटिया, नितिन हैहयवंशी, भारत भूषण सहित कई लोग मौजूद रहे।

The Media Voice.