लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लापरवाही से भरी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिरदर्द होने पर एक छात्रा ने अनजाने में चूहे मारने की दवा खा ली, जिसकी वजह से कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रा की हालात बिगड़ने पर परिवार उसे तत्काल पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकीय उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने सिर में दर्द होने की बात कहते हुए मां से दवा मांगी तो मां ने घर में रखे दवा के डिब्बे की ओर इशारा करते हुए छात्रा को उसमें से दवा निकालकर खाने को कहा। छात्रा ने डिब्बे से एक टेबलेट निकालकर उसे सिरदर्द की दवा समझकर खा ली।
कुछ समय बाद अचानक छात्रा की हालत बिगड़ने लगी तो उसे देखकर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों से पूछा कि उसने कौन सी दवा ली थी ?
जिसके बाद परिजनों ने घर में रखे दवाई के डिब्बे की जांच की तो पता चला कि छात्रा ने जो गोली सिरदर्द की गोली समझकर खाई थी, वो चूहे मारने की दवा थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने छात्रा को बचाने के लिए उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।
Also Read this: नवविवाहिता की मौत के बाद लगा आरोप।
काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
The Media Voice.






