Skip to main content

The Media Voice

रियल सोशल हीरो फाउंडेशन ने 37वीं पीएसी वाहिनी में किया पौधरोपण

कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रियल सोशल हीरो फाउंडेशन द्वारा 37वीं वाहिनी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेनानायक बी.बी. चौरसिया (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आम, कटहल, जामुन समेत विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधे रोपे गए।

आईपीएस बी बी चौरसिया ने किया पौधरोपणइस अवसर पर सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने कहा कि ‘पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक संजोने और उसकी देखभाल का संकल्प भी लिया जाए।’

Kanpur PAC कार्यक्रम में शिविरपाल चंद्रेश्वर, SQM शिवांशु द्विवेदी सहित वाहिनी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। रियल सोशल हीरो फाउंडेशन के संरक्षक अतुल तिवारी ‘आक्रोश’ के साथ संस्था सदस्य सदस्य दीपचंद्र, नितिन हैहयवंशी, प्रमोद शर्मा, अतुल अवस्थी, आलोक सूर्यकांत एवं सिंटू ने भी पौधरोपण में सहभागिता की।