सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पति प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का आज सुबह अचानक निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई जा रही है।
प्रतीक यादव राजनीति की हलचल से दूर रहकर अपना कारोबार संभालते थे। फिटनेस के प्रति उनका खास लगाव था और लखनऊ में उनका प्रीमियम जिम काफी चर्चित था। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी फिटनेस लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के शौक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे।
इस खबर के सामने आते ही सैफई से लेकर लखनऊ तक शोक का माहौल है। परिवार, रिश्तेदार और समर्थक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
प्रतीक यादव की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लिखा..
गोविंद पांडेय ने लिखा कि ‘प्रतीक यादव का इतनी कम उम्र में चले जाना मुलायम सिंह के परिवार के लिए बहुत दुःखद है।
वहीं कुछ लोग प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। पत्रकार ब्रजभूषण मार्कण्डेय ने लिखा कि ‘प्रतीक यादव की स्वाभाविक मौत या हत्या ?












