Skip to main content

The Media Voice

डीसीपी पश्चिम की बड़ी कार्यवाही, शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब!

कानपुर। डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और शादी करवाने के नाम पर ठगी के नेटवर्क का संचालन करने वाले तीन मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज, रजिस्टर, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शादी करवाने का का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे और इसी माध्यम से संगठित तरीके से फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और ठगी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Also Read This: रावतपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, वारंटी को भेजा जेल।

आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।