The Media Voice

रावतपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

कानपुर। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रावतपुर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना प्रभारी कमलेश राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
रावतपुर थाना पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also Read This: एक आईपीएस और 3 करोड़ की रिश्वत का क्या है कनेक्शन ?

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

The Media Voice