अमरूद बेहद लोकप्रिय और चाव से खाया जाने वाला फल है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। अगर विशेषज्ञों की मानें तो इस फल का नियमित सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
तो चलिए हम आपको अमरूद खाने के कुछ बहुचर्चित फायदे बताते हैं..
1.एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर-
अमरूद को एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
2.मधुमेह नियंत्रण में सहायक-
इस फल में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
3.रक्तचाप संतुलित रखे-
हाई फाइबर और हाइपोग्लाइसेमिक गुणों के कारण ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी है।
4.थायरॉइड में लाभकारी-
अमरूद तांबा (Copper) और आयरन का अच्छा स्रोत है। यह खनिज हार्मोन संतुलन और चयापचय (Metabolism) को दुरुस्त करने में मददगार होते हैं।
5.दस्त और पेचिश से राहत-
पके हुए अमरूद में मौजूद कसैले और जीवाणुरोधी गुण आंतों में संक्रमण और दस्त जैसी समस्या से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।
6.कब्ज से छुटकारा-
इसके बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और प्राकृतिक जुलाब की तरह काम करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
7.मासिक धर्म में राहत-
शोध बताते हैं कि अमरूद के पत्तों का अर्क मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।
8.त्वचा की देखभाल-
इस फल में मौजूद विटामिन C त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
9.आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार-
विटामिन A से भरपूर अमरूद आंखों की रोशनी को सुधारने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को धीमा करने में भी सहयोगी होता है।
इन सबके अलावा भी अमरूद खाने के तमाम अनेक फायदे हैं, जैसे अमरूद सर्दी, जुकाम में भी काफी काम आता है तो वजन घटाने में भी काफी कारगर है।
काम की बात: अचानक मीठा खाने का मन हो गया है तो इसे ट्राई करिये..!














