कानपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सर्व विश्वकर्मा महासभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद मकसूदाबाद से शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा विजयनगर से होती हुई पी रोड स्थित विश्वकर्मा वाटिका पहुँची। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खास खबर- आखिर क्यों निकल पड़े कानपुर कमिश्नर पैदल ही जनता से मिलने..?
विश्वकर्मा वाटिका पहुँचकर सर्व विश्वकर्मा महासभा द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना, यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
भक्तों ने श्रद्धा भाव से विश्वकर्मा जयंती का प्रसाद ग्रहण कर भगवान से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
रिपोर्टिंग– टीम द मीडिया वॉइस













