प्रयागराज। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321(Lions Club) ई के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन अनूप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 17 सितंबर 2025 को “डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी मीटिंग” का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित रामा कॉन्टिनेंटल होटल प्रयागराज में सम्पन्न हुआ।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने जानकारी दी कि इस बैठक में डिस्ट्रिक्ट के चार प्रमुख क्लब- लायंस क्लब सिटी, ग्रेटर, गौरव और एलिट – ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। सभी आगंतुक क्लबों का स्वागत एवं अभिनंदन जोन चेयरपर्सन लायन अनूप सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (Lions Club PDF) एमजेएफ लायन आनंद श्रीवास्तव ने संबोधन दिया और उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया, वहीं वरिष्ठ लायन वी. पी. मारवाह तथा लायन डॉ. आर. के. सिंह ने क्लबों के बेहतर संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में चारों क्लबों के भविष्य की दिशा तय करते हुए डिस्ट्रिक्ट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई, जिसमें सेवा कार्यों की गुणवत्ता, सामाजिक सहभागिता और नवाचार पर विशेष बल दिया गया।
जोन एडवाइजरी कार्यक्रम में उपरोक्त चारों क्लबों के लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कल्पना अग्रवाल, हुकुम चंद्र केसरवानी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रोहित गोपाल, कुंवर जी अग्रवाल, डॉ. संजय तिवारी, रेखा तिवारी, लालू मित्तल, श्वेता मित्तल, अनिल विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, भरत हिरानी, स्वाति गुप्ता, रोहित जायसवाल और आर. बी. सिंह शामिल रहे।
खास खबर- आखिर ऐसा क्या हुआ जो फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद का खौफ ?
सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आश्वस्त किया कि वे डिस्ट्रिक्ट के सर्वांगीण उन्नयन और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में पूर्ण निष्ठा और सहयोग देंगे।
रिपोर्टिंग- टीम द मीडिया वॉइस













