The Media Voice

बीजेपी नेता अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत 5 पर जमीन घोटाले में एफआईआर!

लखनऊ -प्रदेश की राजधानी में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत पांच लोगों पर एफआईआर (FIR Against Aparna Yadav’s Mother Ambi Bisht and five others in land scam) र्ज की गई है। यह मामला साल 2016 में हुए बहुचर्चित जानकीपुरम जमीन घोटाले से जुड़ा है।

भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट की माँ अम्बी बिष्ट के अलावा जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें एलडीए के उस समय के अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट बी. महादनी और अवर सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता शामिल हैं। सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्यवाही विजिलेंस की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद हुई है। मामला लखनऊ की प्रियदर्शिनी योजना में भूखंडों के आवंटन से जुड़ा है। आरोप है कि योजना में प्लॉट के आवंटन और रजिस्ट्रेशन में हेरफेर की गई थी। उस समय अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी थीं।

आपको बताते चलें कि अंबी बिष्ट की बेटी अपर्णा यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं और अपर्णा यादव मौजूदा समय में भाजपा की नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।

ReportingThe Media Voice

Also Read This: बिजली चोर हो जाएं सावधान! क्यों कि अब बिजली चोरी पकड़ेगी यूपी पुलिस.. 

FIR Against Aparna Yadav’s Mother Ambi Bisht and five others in land scam)