The Media Voice

दुबलेपन से परेशान हैं तो खजूर बनाएगा हेल्दी और फिट!

Superfood Dates: अक्सर तमाम लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं तो वहीं तमाम लोग अपना वजन बढाने के लिए परेशान रहते हैं। अपने दुबलेपन से परेशान ऐसे लोग वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों को फॉलो करते हैं। क्यों कि दुबला-पतला शरीर न सिर्फ कमजोर दिखता है बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालता है।

अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। खजूर को सुपरफूड (Superfood Dates) माना जाता है। इसमें कैलोरी, फाइबर, हेल्दी फैट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

यही वजह है कि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ आपके मसल्स को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए खजूर खाने के कुछ बेहतरीन तरीके..

1.खजूर (Superfood Dates) के लड्डू- 

खजूर को ड्राई फ्रूट्स और घी के साथ मिलाकर स्वादिष्ट हेल्दी लड्डू बनाए जा सकते हैं। ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपके शरीर को भरपूर पोषण देकर धीरे-धीरे वजन भी बढ़ाते हैं।

2. खजूर और गुड़ का सेवन-

खजूर में आयरन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, वहीं गुड़ को पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन माना जाता है। दोनों को साथ खाने से शरीर को पोषण तो मिलता ही है, साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। चाहें तो इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।

3. खजूर और चना का साथ-

रोजाना भिगोए हुए चने और खजूर खाने से प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स की अच्छी मात्रा शरीर को मिलती है। खजूर और चना का कॉम्बिनेशन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और दुबलेपन की समस्या दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

4. दूध और खजूर का साथ-

दूध के साथ खजूर खाना वजन बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार उपाय है। रात को गर्म दूध में 4 से 5 खजूर डालकर पीने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा मिलती है, जो मसल्स ग्रोथ में काफी मददगार साबित होती है।

Also Read This: शरीर में विटामिन डी की कमी घर मे ही हो जाएगी पूरी!

नोट: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिए हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें। द मीडिया वॉइस इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।