Skip to main content

The Media Voice

“महापौर ने दिखाई हरी झंडी, महिला पुलिस ने शहर में भरी हुंकार”

कानपुर/ कानपुर नगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के उद्देश्य से रविवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 21 सितंबर 2025 को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक भव्य बाइक रैली निकाली।

रिजर्व पुलिस लाइन से आरंभ हुई इस पुलिस बाइक रैली का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने हरी झण्डी दिखाकर किया। बाइक रैली में महापौर ने भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ अपनी स्कूटी चलाई। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ उन्होंने सैकड़ों बाइकें दौड़ाते हुए शहरवासियों को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। बाइक रैली रिजर्व पुलिस लाइन से आरंभ होकर नानाराव पार्क तक पहुंची। महिलाओं

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के इस अभियान को समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

The Media Voice