मैनपुरी। जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दहेज की लालसा में एक परिवार ने अपनी नपुंसक संतान की शादी कर युवती की जिंदगी बर्बाद कर दी। पीड़िता ने अब वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया की शादी की पहली ही रात से उसका पति उससे दूरी बनाने लगा। शुरू में उसने सोचा कि शायद पति उसे पसंद नहीं करता, लेकिन जब पूरा महीना बीत गया तब सच्चाई सामने आई। उसे पता चला कि पति नपुंसक है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने जब यह जानकारी अपने ससुरालवालों को दी तो पहले उसे ही गलत बताया गया, लेकिन इसके बाद ससुर ने ही उस पर गलत इरादों से दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस सदमे के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके वापस लौटी।
दहेज के 25 लाख हड़पने का आरोप-
पीड़िता का आरोप है कि इस शादी के नाम पर उसके परिवार से 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। न केवल उसकी जिंदगी बर्बाद की गई बल्कि सम्मान और भविष्य भी दांव पर लगा दिया गया। पीड़िता ने मैनपुरी पुलिस अधीक्षक और थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। साथ ही उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पूरे मामले को उजागर किया है। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि धोखा देने वाले इस परिवार पर सख्त कार्रवाई हो और उसे न्याय दिलाया जा जाए।
Also Read This: बरेली वाले मौलाना तौकीर रजा पर टूटा यूपी पुलिस का कहर!
Reporting- The Media Voice













