The Media Voice

फाफामऊ पुलिस की सटीक घेराबंदी में चार शातिर बाइक चोर धराए, चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद!

प्रयागराज। फाफामऊ पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोरों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मलाका चौराहे पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मलाका चौराहे पर पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों की पहचान अभी यादव, दिलावर खान, समी यादव और ईशान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

Also Read This: प्रयागराज पुलिस की गोली से बदमाश पहुंचा हॉस्पिटल!

जांच में खुलासा हुआ कि इन चोरों का गिरोह प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदल देता था और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Reporting-  The Media Voice