The Media Voice

बसन्त पंचमी पर झांसी के गणितीय अनुप्रयोग संस्थान में हुआ ‘सरस्वती पूजन’!

झांसी। गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग संस्थान बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विशेष पूजा पाठ के साथ हवन किया गया। मां सरस्वती को प्रसन्न करने हेतु शिक्षकों कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

बसंत पंचमी पर आयोजित इस हवन पूजन में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना करके सभी ने नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व ‘बसंत पंचमी’ का पर्व धूम धाम से मनाया गया। पूजा पाठ में डा धर्मेंद्र बादल, डा धर्मेंद्र कंचन, डा ममता सिंह, डा नूपुर गोतम, डा ज्योति, डा बिंदु सिंह, श्री राहुल यदुवंशी, डा धर्म दास, डा कमल गुप्ता, डा पुनीत मातापुरकर, डा अंजलि सक्सेना, डा अनिल केवट, डा सचिन उपाध्याय, वर्षा, रश्मि, सीमा, राधिका, कमलेश, दुष्यंत, शरद, सचिन विश्वकर्मा, तथा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Media Voice