The Media Voice

जल्द ही एनडीटीवी पर नजर आएंगी, मलिका मल्होत्रा

जी न्यूज की जानी मानी न्यूज़ एंकर मलिका मल्होत्रा जल्द ही Zee News को बाय कर एनडीटीवी (NDTV) न्यूज़ में जा सकती हैं। लगभग ढाई साल पहले ‘आजतक’ को बाय बोलकर मलिका मल्होत्रा ने जी न्यूज ज्वाइन किया था। जॉइन किया था। विश्वसनीय सूत्रों की मानें एंकर मलिका मल्होत्रा जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में की स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं।

मीडिया हाउस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वो जल्द ही ‘एनडीटीवी’ का चेहरा बन सकती हैं और अगले हफ्ते ही एनडीटीवी में अपना कार्यभार संभाल सकती हैं। हालांकि, अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्तमान में मलिका मल्होत्रा जी न्यूज (Zee News) पर दोपहर एक बजे का बुलेटिन करने के साथ ही शाम का एक शो और रात साढ़े दस बजे का स्लॉट भी संभाल रहीं हैं।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मलिका मल्होत्रा उन गम्भीर एंकर्स में एक मानी जाती हैं जिन्होंने बनी बनाई लीग से अलग हटकर अपनी छवि बनाई है। मलिका मल्होत्रा टी.वी. एंकरिंग के साथ ही साथ फील्ड रिपोर्टिंग में भी अपने अलग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

मलिका ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत एक ट्रेनी एंकर के तौर पर P7 न्यूज से की थी। उसके बाद उनकी पत्रकारिता के सफर ने रफ्तार पकड़ी और ‘जी हिन्दुस्तान’ उसके बाद ‘एबीपी न्यूज’ में भी अपनी एंकरिंग और रिपोर्टिंग से दर्शकों का विश्वास जीता।