नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पुरुषों के जिस्म के कारोबार को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जाता है कि शहर के कई पॉश इलाकों में देर रात तथाकथित जिगोलो मार्केट (Gigolo Market) सक्रिय हो जाती है, जहां पुरुष ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहते हैं। इस बाजार में कथित तौर पर संपन्न घरानों की महिलाएं ग्राहक के रूप में पहुंचती हैं।
सूत्रों की मानें तो यह गतिविधियां आमतौर पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होती हैं, जब देर रात जब सड़कों पर भीड़ कम हो जाती है, तब कई युवक ग्राहकों की तलाश में खड़े दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि सरोजनी नगर, लाजपत नगर, पालिका मार्केट और कमला नगर जैसे इलाकों में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा साउथ एक्सटेंशन, आईएनए, जेएनयू रोड, अंसल प्लाजा, कनॉट प्लेस और जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर जैसे क्षेत्रों का भी जिक्र किया जाता है।
Gigolo के रूप में कितनी होती है कमाई ?
बताया जाता है कि रात में सड़क किनारे खड़े जिगोलो के पास गाड़ियां रुकती हैं और बातचीत के बाद युवक ग्राहक के साथ चले जाते हैं। कुछ मामलों में क्लब, पब और कॉफी हाउस के जरिए भी संपर्क होने की बात सामने आती है। जानकारी के मुताबिक कुछ घंटों के लिए इनकी फीस लगभग 1800 से 3000 रुपये तक बताई जाती है, जबकि पूरी रात के लिए यह रकम 8000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार यह काम कई जगह संगठित तरीके से भी चलाया जाता है। कुछ युवक ऐसे समूहों या एजेंसियों से जुड़े होते हैं, जिन्हें कमाई का एक हिस्सा देना पड़ता है। बताया जाता है कि कुछ युवा इसे पेशे के तौर पर अपना चुके हैं, जबकि कई लोग आर्थिक जरूरतों या महंगी जीवनशैली के कारण इस रास्ते पर आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: कंडोम बनाने वाली कम्पनी के शेयरधारक रातों रात बन गए अमीर ?
हालांकि इस तरह की गतिविधियों (Gigolo Market) को लेकर आधिकारिक पुष्टि कम ही सामने आती है। पुलिस समय-समय पर अवैध नेटवर्क पर कार्रवाई करने की बात कहती रही है।











