The Media Voice

बड़े शहरों में बढ़ रहा जिगोलो नेटवर्क, महिलाओं को देते हैं पैसों के बदले साथ ?

इंटरनेट के साथ सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है और इसी सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कई तरह के नए ट्रेंड भी सामने आ रहे हैं। इन्हीं में एक है जिगोलो नेटवर्क (Gigolo Network) जिसकी चर्चा हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। खासकर Delhi, Mumbai, Banglore जैसे बड़े शहरों में इस तरह के काम की चर्चा अधिक सुनने को मिलती है।

जिगोलो (Gigolo Network) है क्या..?

जिगोलो वह पुरुष होता है जो पैसों के बदले महिलाओं को साथ, मनोरंजन या शारीरिक संबंध प्रदान करता है। सामान्य भाषा में कहें तो यह पुरुषों से जुड़ा एक तरह का एस्कॉर्ट या सेक्स वर्क होता है। जिस तरह कुछ महिलाएं पैसे लेकर पुरुषों को कंपनी देती हैं, उसी तरह जिगोलो भी महिलाओं को कंपनी देने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार देश के कई बड़े शहरों में कुछ पुरुष पैसों के बदले महिलाओं को कंपनी देने का काम करते हैं, जिन्हें आम तौर पर जिगोलो कहा जाता है।

बताया जाता है कि पहले इस तरह की गतिविधियां सीमित दायरे में होती थीं, लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग ऐप और डेटिंग ऐप्स के जरिए एक दूसरे से संपर्क बनाना आसान हो गया है। कई लोग फर्जी प्रोफाइल या निजी ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। महानगरों में लोगों की बदलती जीवनशैली, अकेलापन और कई बार आर्थिक कारण भी ऐसे नेटवर्क के बढ़ने की एक वजह माने जाते हैं। कई बार कुछ एजेंसियां भी कथित तौर पर ऐसे पुरुषों को महिलाओं के लिए उपलब्ध कराने का काम करती हैं, हालांकि यह सब अधिकतर गुप्त तरीके से संचालित होता है।

इसे भी पढ़िए: दिल्ली की सड़कों पर रात होते ही इस बाजार में महिलाएं लगाती हैं पुरुषों की बोली ?

सामाजिक जानकारों का कहना है कि यह विषय अभी भी समाज में संवेदनशील माना जाता है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद से जुड़ा मामला बताते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे सामाजिक और नैतिक दृष्टि से गलत मानते हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच ऐसे नेटवर्क की चर्चा भी लगातार बढ़ रही है, जिस पर समाज और कानून दोनों की नजर बनी हुई है।

The Media Voice.