Skip to main content

The Media Voice

NHAI का फैसला: 1 अप्रैल से बढ़ेगा FASTag वार्षिक पास का शुल्क

राष्ट्रीय। देश भर में डिजिटल टोल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही (NHAI) ने FASTag Annual Pass (वार्षिक पास) की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बढ़ी हुई नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। 12 मार्च को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार निजी और गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए FASTag वार्षिक पास की कीमत अब ₹3,075 कर दी गई है। इससे पहले इस पास की कीमत ₹3,000 थी। यानी वाहन मालिकों को अब वार्षिक पास के लिए ₹75 अधिक भुगतान करना होगा।

क्या है FASTag Annual Pass योजना..?

FASTag वार्षिक पास योजना उन लोगों के लिए शुरू की गई थी जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार यात्रा करते हैं। इस योजना की शुरुआत 2025 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई थी, जिसका उद्देश्य टोल भुगतान को डिजिटल और आसान बनाना है। इस पास को लेने के बाद यात्रियों को हर बार टोल भुगतान की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता, जिससे समय की बचत होती है और हाईवे पर ट्रैफिक भी कम होता है।

कौन ले सकता है यह पास..?

यह वार्षिक पास केवल गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे निजी कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है। इसके लिए वाहन में सक्रिय FASTag खाता होना जरूरी है। पास सक्रिय होने के बाद वाहन एक वर्ष के भीतर अधिकतम 200 बार राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाज़ा पार कर सकता है। पास की वैधता निम्न में से जो पहले पूरी हो, उसी के आधार पर खत्म हो जाएगी:

200 टोल पारियाँ पूरी होना

या पास सक्रिय होने की तारीख से एक वर्ष पूरा होना

FASTag का बढ़ता इस्तेमाल..

देश में डिजिटल टोल कलेक्शन के रूप में FASTag का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 11.86 करोड़ FASTag जारी किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 5.9 करोड़ टैग सक्रिय हैं।

वार्षिक पास की बढ़ती लोकप्रियता..

2025 में शुरू की गई FASTag वार्षिक पास योजना को भी वाहन चालकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार देशभर में 50 लाख से ज्यादा लोग इस पास का उपयोग कर रहे हैं।

The Media Voice