The Media Voice

गृहकर जमा की साइट रहेगी 15 अप्रैल तक बन्द।

कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन पांच के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान गृहकर जमा करने वाली विंडो का जायजा लिया तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि फिलहाल गृहकर जमा नहीं हो पा रहा है।

इस पर जोन पांच के प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते गृहकर जमा करने की साइट 15 अप्रैल तक बंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि नए नामांतरण शुल्क को सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है, जिसके बाद नई दरों के अनुसार नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और उपस्थिति रजिस्टर व संबंधित पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने गृहकर से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।